Bihar News: गोपालगंज एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, जब्त शराब बेचने के आरोप में चार थानेदार को किया निलंबित

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 15 Oct 2024 7:11 PM

विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज के एसपी ने शराब माफियाओं के साथ साठगांठ रखने के आरोप में चार थानाध्यक्षों को निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने शराब माफियाओं और गांजा तस्करों के साथ साठगांठ रखने के आरोप में चार थानाध्यक्षों को निलंबित कर दिया है. इनमें जादोपुर के थानाध्यक्ष पिंटू कुमार, विशंभरपुर थाने के मनोज कुमार, विजयीपुर के मनीष कुमार और कुचायकोट के थानाध्यक्ष सुनील कुमार शामिल हैं. निलंबन अवधि में चारों थानाध्यक्ष का मुख्यालय पुलिस केंद्र होगा. इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण समर्पित करने का आदेश दिया गया है. एक साथ चार थानाध्यक्षों पर निलंबन की कार्रवाई होने से जिलेभर के पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया है.

जब्त शराब बेचने का आरोप

बताया जाता है कि जादोपुर थानाध्यक्ष पर 250 किलोग्राम गांजे की बरामदगी करने के बाद 70 किलोग्राम ही जब्ती सूची में दिखाया गया था, जबकि शेष गांजे को तस्कर के हाथों बेच दिया गया था. पुलिस अधीक्षक ने जांच करायी, तो मामला सही पाया गया. वहीं, विशंभरपुर और कुचायकोट के थानाध्यक्ष पर बेतिया के रहने वाले शराब माफिया मुकेश यादव के साथ साठगांठ रखने और संरक्षण देने का आरोप है. इन थानों में नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग भी जल्द करने की बात कही गयी है.

Also Read: Bihar News: गोपालगंज में बदलते मौसम का कहर, सर्दी-जुकाम और बुखार के बढ़े मरीज

एसपी ने की बड़ी कार्रवाई

एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि चारों थानाध्यक्षों पर अलग-अलग आरोप है. जांच कराने के बाद मामले में कार्रवाई की गयी है. उन्होंने कहा कि हम जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं. किसी भी पुलिसकर्मी या पदाधिकारी का संदिग्ध आचरण, भ्रष्टाचार या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जायेगी. शराबबंदी कानून को हर हाल में सख्ती से लागू कराना पुलिस की प्राथमिकता और जिम्मेदारी है. लापरवाह पुलिस अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के लिए अनुशंसा भी की जायेगी.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन