गोपालगंज में बंजारी बाइपास पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों युवक गंभीर घायल

Author Manish Raj|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में इलाजरत घायल युवक की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gopalganj News: गोपालगंज के बंजारी बाइपास पर सोमवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Gopalganj News: नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बाइपास के समीप सोमवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

दोनों घायलों की हुई पहचान

घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कोहनवा मोड़ निवासी स्वर्गीय विशंभर भगत के 35 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार तथा बंजारी निवासी जनक प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई अस्पताल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार बंजारी बाइपास के समीप पहुंचे ही थे कि किसी कारणवश उनकी बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सड़क से हटाकर एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई. पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ कर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

दोनों की हालत गंभीर

सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. उनका इलाज चिकित्सकीय निगरानी में जारी है.

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन