ePaper

मॉरीशस में भोजपुरी महोत्सव में प्रतिनिधित्व करने पहुंचे बेलसंड के अशोक श्रीवास्तव

Updated at : 07 May 2024 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi

मॉरीशस सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित भोजपुरी महोत्सव 2024 में शामिल होने के लिए बरौली प्रखंड के बेलसंड गांव के रहने वाले अशोक श्रीवास्तव पहुंचे हैं.

विज्ञापन

गोपालगंज. मॉरीशस सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित भोजपुरी महोत्सव 2024 में शामिल होने के लिए बरौली प्रखंड के बेलसंड गांव के रहने वाले अशोक श्रीवास्तव पहुंचे हैं. उनके भोजपुरी का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है. इससे यहां के लोगों में काफी उत्साह का माहौल है. अशोक श्रीवास्तव जाने-माने भोजपुरी एक्टिविस्ट और भोजपुरी महासभा गाज़ियाबाद के अध्यक्ष है. भारत की ओर से भोजपुरी महोत्सव 2024 का अशोक श्रीवास्तव का प्रतिनिधित्व करने को लेकर गोपालगंज के लोगों को खुशी की लहर है. भोजपुरी भाषा के उत्थान के लिए अशोक श्रीवास्तव एक अरसे से संघर्षरत हैं. भोजपुरी महासभा के अध्यक्ष की हैसियत से अशोक श्रीवास्तव प्रतिवर्ष भोजपुरी कवि-सम्मेलन और भोजपुरी सम्मेलन का आयोजन करते आ रहे हैं. जिसमे भोजपुरी भाषा के अनेक विद्वानों और साहित्यकारों द्वारा भोजपुरी भाषा के विस्तार पर गहन विमर्श होता है. वहीं भोजपुरी भाषा को संविधान की अनुसूची में शामिल करने को लेकर हो रहे आंदोलन में भी अशोक श्रीवास्तव की बड़ी भूमिका रही है. पिछले 40 वर्षों से भोजपुरी को लेकर काम कर रहे हैं. अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि मॉरीशस सरकार ओर से आयोजित भोजपुरी महोत्सव 8 मई तक चलेगा. कार्यक्रम में मॉरीशस के प्रधानमंत्री समेत दुनिया भर से भोजपुरी भाषा के एक्टिविस्ट, कलाकार और साहित्यकारों ने शिरकत की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन