विदेश से घर पहुंचे लोगों की स्क्रीनिंग शुरू
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बैकुंठपुर : देश व विदेश से आये लोगों की स्क्रीनिंग करने के बाद फॉलोअप के लिए चिकित्सा दल की टीम घर-घर पहुंचना शुरू कर दिया है. बुधवार को बैकुंठपुर प्रखंड में विदेशों से आये लोगों की फॉलोअप के बाद दुबारा स्क्रीनिंग की गयी. चिकित्सा दल की टीम में शामिल डॉ आफताब आलम ने बताया कि […]
विज्ञापन
बैकुंठपुर : देश व विदेश से आये लोगों की स्क्रीनिंग करने के बाद फॉलोअप के लिए चिकित्सा दल की टीम घर-घर पहुंचना शुरू कर दिया है. बुधवार को बैकुंठपुर प्रखंड में विदेशों से आये लोगों की फॉलोअप के बाद दुबारा स्क्रीनिंग की गयी. चिकित्सा दल की टीम में शामिल डॉ आफताब आलम ने बताया कि विदेश से आये लोगों के अलावा उनके परिवार के सभी सदस्यों की भी स्क्रीनिंग किया जा रहा है. अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार के मौजूदगी में चिकित्सा दल के डॉक्टर व एएनएम रीना कुमारी व अन्य कर्मियों ने फैजुल्लाहपुर पंचायत में विदेश से आये लोगों की स्क्रीनिंग की. साथ ही लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के लिए निर्देश दिया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन