सामने आये कई संदिग्धों के नाम

पंचदेवरी : चर्चित मुमताज हत्याकांड में जांच के दौरान कई संदिग्धों के नाम सामने आये हैं. हालांकि पुलिस नाम का खुलासा करने से कतरा रही है. कटेया थाने के कई बड़े लोग भी संदेह के घेरे में आ चुके हैं. घटना के उद्भेदन के लिए गठित पुलिस की टीम घटना से संबंधित एक-एक बिंदु को […]
पंचदेवरी : चर्चित मुमताज हत्याकांड में जांच के दौरान कई संदिग्धों के नाम सामने आये हैं. हालांकि पुलिस नाम का खुलासा करने से कतरा रही है. कटेया थाने के कई बड़े लोग भी संदेह के घेरे में आ चुके हैं. घटना के उद्भेदन के लिए गठित पुलिस की टीम घटना से संबंधित एक-एक बिंदु को खंगाल रही है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पुलिस अति शीघ्र घटना की तह तक पहुंच जायेगी. घटना के मास्टर माइंड की तलाश में फिलहाल पुलिस लगी है. पुलिस सूत्रों की मानें,
तो एक टीम मास्टरमाइंड की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. इधर, घटना के 17 दिन बाद भी मामले का खुलासा नहीं होने से पंचदेवरी के व्यवसायियों में आक्रोश है. वे फिर आंदोलन करने के मूड में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




