अरना कांड में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Published at :20 Mar 2017 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
अरना कांड में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

उचकागांव : उचकागांव थाने के अरना बाजार में हुए सांप्रदायिक झड़प के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान नाजीर साई, एजाज अली तथा अखिलेश कुमार के रूप में की गयी है. गौरतलब है कि अखड़ा मेले के दौरान ताजिया जुलूस लेकर पहुंचे लोगों द्वारा अरना बाजार में […]

विज्ञापन

उचकागांव : उचकागांव थाने के अरना बाजार में हुए सांप्रदायिक झड़प के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान नाजीर साई, एजाज अली तथा अखिलेश कुमार के रूप में की गयी है. गौरतलब है कि अखड़ा मेले के दौरान ताजिया जुलूस लेकर पहुंचे लोगों द्वारा अरना बाजार में दुर्गा मंदिर के समीप रोड़ेबाजी के

घटना को अंजाम दिया गया था. जिसमें अलग-अलग समुदायों से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. वहीं घटना को लेकर बीडीओ मारकंडेय राय द्वारा भी अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार व्यक्तियों को संबंधित न्यायालय के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन