बिहार : सड़क किनारे मिला 500 के पुराने नोटों से भरा बोरा, ग्रामीणों ने उठाया यह कदम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2016 6:10 PM
गोपालगंज : बिहार में नोटबंदी को लेकर राजद का विरोध जारी है. नोटबंदी पर लगातार लालू प्रसाद पीएम मोदी और केंद्र सरकार के फैसले पर हमलावर हो रहे हैं. इसी बीच बिहार के गोपालगंज जिले से कालाधन को कुड़े में डालने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक जिले के बैकुंठपुर में […]
गोपालगंज : बिहार में नोटबंदी को लेकर राजद का विरोध जारी है. नोटबंदी पर लगातार लालू प्रसाद पीएम मोदी और केंद्र सरकार के फैसले पर हमलावर हो रहे हैं. इसी बीच बिहार के गोपालगंज जिले से कालाधन को कुड़े में डालने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक जिले के बैकुंठपुर में कुड़े के पास खेल रहे बच्चों को लाखों रुपये के पुराने पांच सौ के नोट बोरे में फेके हुए मिले हैं. पांच सौ के नोटों की संख्या कितनी है, यह पता नहीं चल पाया है, लेकिन नोटों की संख्या ज्यादा है और उसे बोरे में भरकर सड़क के किनारे कुड़े के ढेर में फेंका गया था.
स्थानीय ग्रामीणों की माने तो बच्चे सड़क किनारे खेल रहे थे. ठीक उसी वक्त उन्हें एक बोरे पर नजर पड़ी, जिसमें से कुछ रुपये झांक रहे थे. बच्चों ने उत्सुकतावश बोरे को देखा, तो उनकी आंखें फटी रह गयी. बोरे में पांच सौ के पुराने नोट ठूस,-ठूसकर भरे हुए थे. नोट टुकड़े में बंटे हुए थे. उसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस ने नोट बरामद किया और उसे अपने साथ ले गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










