मजदूरी मांगने पर दलित युवती को घसीट कर पीटा

गोपालगंज : दलित परिवार की युवती को मजदूरी करने के बाद पैसा मांगना महंगा पड़ गया. गांव के प्रभावशाली कुछ युवकों ने पैसा मांगने गयी युवती को पहले तो बीच सड़क पर घसीट-घसीट कर पिटाई की, बाद में उसके घर में आग लगा दी. पीड़ित युवती अपनी मां के बीमार होने पर दवा खरीदने के […]
गोपालगंज : दलित परिवार की युवती को मजदूरी करने के बाद पैसा मांगना महंगा पड़ गया. गांव के प्रभावशाली कुछ युवकों ने पैसा मांगने गयी युवती को पहले तो बीच सड़क पर घसीट-घसीट कर पिटाई की, बाद में उसके घर में आग लगा दी. पीड़ित युवती अपनी मां के बीमार होने पर दवा खरीदने के लिए मजदूरी का बकाया पैसा मांगने गयी थी. घायल युवती को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया. पुलिस ने इस मामले में युवती की मां के बयान पर दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है.
आरोपित दोनों गांव छोड़कर फरार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










