खुद हटा लें अतिक्रमण, नहीं तो चलेगा डंडा

Published at :24 Nov 2016 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
खुद हटा लें अतिक्रमण, नहीं तो चलेगा डंडा

गोपालगंज : सड़क किनारे दर्जनों दुकानें लगायी गयी हैं. सड़क का अतिक्रमण कर दुकानदारी कर रहे हैं, तो दो दिनों के अंदर खुद हटा लें, वरना प्रशासन बल प्रयोग कर आपको हटा देगा. अर्थदंड भी लगाया जायेगा. अतिक्रमण हटाने का अभियान दो दिन बाद शुरू हो जायेगा. गौरतलब है कि शहर में सड़कों पर व्यवसायी […]

विज्ञापन

गोपालगंज : सड़क किनारे दर्जनों दुकानें लगायी गयी हैं. सड़क का अतिक्रमण कर दुकानदारी कर रहे हैं, तो दो दिनों के अंदर खुद हटा लें, वरना प्रशासन बल प्रयोग कर आपको हटा देगा. अर्थदंड भी लगाया जायेगा. अतिक्रमण हटाने का अभियान दो दिन बाद शुरू हो जायेगा. गौरतलब है कि शहर में सड़कों पर व्यवसायी एवं ठेला खोमचा वालों का अतिक्रमण है.

कई जगह अवैध पार्किंग और स्टैंड हैं. गन्ना पेराई शुरू होने से पहले शहर स्थित विष्णु सुगर मिल के प्रबंधन द्वारा एसडीओ को पत्र लिख कर सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग की गयी थी. मिल प्रबंधन की मांग पर अतिक्रमण हटाने का जिम्मा एसडीओ ने नगर पर्षद को सौंपा है. प्रशासन से निर्देश मिलने के बाद नगर पर्षद अतिक्रमण हटाने को तैयार हैै. इसके लिए पहले माइक से प्रचार कर दो दिनों की मोहलत दी गयी है.

बलपूर्वक हटाया जायेगा अतिक्रमण
ध्वनि विस्तारक यंत्र से अतिक्रमणकारियों को आगाह किया जा रहा है. दो दिनों का समय दिया गया है. दो दिन बाद बलपूर्वक अतिक्रमण हटवाया जायेगा.
राजकिशोर लाल, कार्यपालक पदाधिकारी नप गोपालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन