बुनियादी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की रद्द होगी नियुक्ति

Published at :14 Oct 2016 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
बुनियादी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की रद्द होगी नियुक्ति

गोपालगंज : अब बुनियादी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द होगा. शिक्षा विभाग के कड़े रुख को देखते हुए डीपीओ स्थापना ने पहल शुरू कर दी है. बुनियादी स्कूलों एवं एक शिक्षक वाले स्कूलों के ऐसे शिक्षकों की नींद हराम हो गयी है. प्रतिनियोजन पर जमे शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द किये जाने को लेकर […]

विज्ञापन

गोपालगंज : अब बुनियादी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द होगा. शिक्षा विभाग के कड़े रुख को देखते हुए डीपीओ स्थापना ने पहल शुरू कर दी है. बुनियादी स्कूलों एवं एक शिक्षक वाले स्कूलों के ऐसे शिक्षकों की नींद हराम हो गयी है. प्रतिनियोजन पर जमे शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द किये जाने को लेकर डीपीओ ने सभी बीइओ एवं बुनियादी विद्यालय के एचएम को निर्देश दिया है कि वे शीघ्र ही प्रतिनियोजन पर कार्यरत शिक्षकों की नियुक्ति रद्द करते हुए

उन्हें मूल पदस्थापन के स्कूल में योगदान देने का निर्देश दिया जाये. जिस स्कूल में शिक्षकों की कमी है, वहां के एचएम कितने शिक्षकों की जरूरत है इसकी रिपोर्ट बीइओ के माध्यम से भेजें.

ताकि शिक्षकों की आवश्यकता से संबंधित स्वीकृति शिक्षा विभाग के निदेशक से प्राप्त की जा सके. इसके बाद एक शिक्षक वाले स्कूल एवं बुनियादी विद्यालयों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. विभाग के इस निर्देश का अनुपालन नहीं करनेवाले हेडमास्टरों और बीइओ पर कार्रवाई भी की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन