मठिया में जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद, झड़प में पांच घायल

Published at :09 Oct 2016 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
मठिया में जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद, झड़प में पांच घायल

गोपालगंज : नगर थाने के मठिया गांव में शनिवार को जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गयी. घटना में तीन भाइयों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें सदर अस्पताल लाया गया. हनुमानगढ़ी के रहनेवाले घायल मो शमीम, मो नसीम तथा फहीम ने बताया कि मठिया […]

विज्ञापन

गोपालगंज : नगर थाने के मठिया गांव में शनिवार को जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गयी. घटना में तीन भाइयों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें सदर अस्पताल लाया गया. हनुमानगढ़ी के रहनेवाले घायल मो शमीम, मो नसीम तथा फहीम ने बताया कि मठिया गांव में विवादित जमीन है,

जिस पर पुलिस ने पहले से धारा 144 लगी रखी है. बावजूद इसके विवादित जमीन पर काम चल रहा था. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी. विवादित जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर जानलेवा हमला किया गया. तलवार और फरसे से तीनों भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जबकि दूसरे पक्ष से भी दो लोगों के घायल होने की बात बतायी गयी है.

घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा गया है. पुलिस ने सदर अस्पताल में में घायलों का फर्द बयान दर्ज कर लिया है. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि विवादित जमीन को लेकर मारपीट की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन