पासपोर्ट का सत्यापन अब आसान होगा

गोपालगंज : विदेश जाना अब पहले से थोड़ा आसान हो गया है. विदेश मंत्रालय के निर्देश पर पुलिस सत्यापन का फॉर्मेट चेंज हो रहा है. बस पांच सितंबर का इंतजार करें. आपके आवेदन पर पुलिस जब सत्यापन के लिए पहुंचेगी तो पहले की अपेक्षा तीन सवाल कम पूछेगी. यानी 12 के बदले अब नौ सवालों […]
गोपालगंज : विदेश जाना अब पहले से थोड़ा आसान हो गया है. विदेश मंत्रालय के निर्देश पर पुलिस सत्यापन का फॉर्मेट चेंज हो रहा है. बस पांच सितंबर का इंतजार करें. आपके आवेदन पर पुलिस जब सत्यापन के लिए पहुंचेगी तो पहले की अपेक्षा तीन सवाल कम पूछेगी. यानी 12 के बदले अब नौ सवालों के ही जवाब देने होंगे. नये फॉर्मेट के अनुसार पुलिस अब पार्ट ए में आठ सवाल पूछेगी. पार्ट ए विदेश जानेवाले व्यक्ति की पहचान तथा आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जायेगा. व्यक्तिगत पहचान व आपराधिक इतिहास के लिए चार-चार सवाल पूछे जायेंगे.
वहीं, पार्ट बी में देश की एकता व अखंडता को नुकसान पहुंचानेवाली गतिविधियों में शामिल होने या न हाने को लेकर व्यक्ति का पूरा डाटा दर्ज करना होगा. इस बाबत विशेष शाखा के पुलिस अधीक्षक ने सभी डीएम, एसएसपी को पत्र लिख कर चार सितंबर तक पुराने फॉर्मेट को समाप्त करने को कहा है. पांच सितंबर से नये फाॅर्मेट के आधार पर विदेश जानेवाले का पुलिस सत्यापन करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










