बरात में अश्लील गीत बजाने पर चाकूबाजी, छह घायल

Published at :12 Jul 2016 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
बरात में अश्लील गीत बजाने पर चाकूबाजी, छह घायल

गोपालगंज : नगर थाने के कररिया गांव से रविवार की शाम उदय कुमार की बरात सीवान जिले के बड़हरिया थाने के मासाहाता गांव में गयी थी. बरात लड़की के दरवाजे पर लगने के बाद अचानक अश्लील गीत को लेकर झड़प हो गयी. बराती और गांववालों के बीच हुई इस झड़प में चाकूबाजी हुई. चाकू लगने […]

विज्ञापन

गोपालगंज : नगर थाने के कररिया गांव से रविवार की शाम उदय कुमार की बरात सीवान जिले के बड़हरिया थाने के मासाहाता गांव में गयी थी. बरात लड़की के दरवाजे पर लगने के बाद अचानक अश्लील गीत को लेकर झड़प हो गयी. बराती और गांववालों के बीच हुई इस झड़प में चाकूबाजी हुई. चाकू लगने से बराती अर्जुन कुमार, संतोष सिंह,

मनोज कुमार, दीपू कुमार समेत छह लोग घायल हो गये.

इस घटना के बाद बरात में भगदड़ मच गयी. बरातियों के वाहन से घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. उधर, दूल्हा उदय कुमार को इसकी खबर मिली. मंडप से दूल्हा शादी की रस्म को छोड़ कर अस्पताल पहुंच गया. सोमवार की सुबह दूल्हा और परिजनों को काफी मान-मनौव्वल किया गया, जिसके बाद शादी हुई. पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन