एक साथ उठी भाइयों की अरथी

कटेया : खुशियों के माहौल में मातम की सूचना ने पूरे कटेया को दहला कर रख दिया. कल शाम तक जिस घर में मंगल गीत हो रहा था. आज वहां चीत्कार गूंज रहा था. हर तरफ रोते बिलखते लोग और उन्हें सांत्वना दे रहे लोग भी स्वयं को रोक नहीं पा रहे थे. उस समय […]
कटेया : खुशियों के माहौल में मातम की सूचना ने पूरे कटेया को दहला कर रख दिया. कल शाम तक जिस घर में मंगल गीत हो रहा था. आज वहां चीत्कार गूंज रहा था. हर तरफ रोते बिलखते लोग और उन्हें सांत्वना दे रहे लोग भी स्वयं को रोक नहीं पा रहे थे. उस समय स्थिति अत्यंत असहनीय हो गयी, जब भोरे में हुई दुर्घटना में मरे दोनों सगे भाइयों का शव कटेया पहुंचा. एेसे समय कौन किसको संभाले यह समस्या उत्पन्न हो गयी,
क्योंकि सभी की आंखों में आंसू थे. सबसे बुरी स्थिति ध्रुप शर्मा एवं त्रिवेणी शर्मा के परिजनों की थी. परिजनों की स्थिति देख कुछ लोगों ने निर्णय लिया कि शव को दरवाजे पर रोका न जाये. अत: शव को तत्काल वहां से हटा कर सीधे श्मशान घाट ले जाया गया. लेकिन परिजनों का चीत्कार श्मशान घाट तक गूंजता रहा. जो जहां था वहीं से सीधे श्मशान घाट पहुंचा. भारी भीड़ के बीच दोनों भाइयों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










