बिहार : गोपालगंज में ट्रैक्टर-जीप की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत, 4 घायल

गोपालगंज : बिहार में गोपालगंज जिले के भोरे थाना अंतर्गत बेलवा नहर के पास आज सुबह एक ट्रैक्टर और एक कमांडर जीप की आमने-सामने की टक्कर में जीप में सवार दो सगे भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और चार अन्य व्यक्ति घायल हो गये. भोरे थाना प्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि […]
गोपालगंज : बिहार में गोपालगंज जिले के भोरे थाना अंतर्गत बेलवा नहर के पास आज सुबह एक ट्रैक्टर और एक कमांडर जीप की आमने-सामने की टक्कर में जीप में सवार दो सगे भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और चार अन्य व्यक्ति घायल हो गये.
भोरे थाना प्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि मृतकों में त्रिवेणी शर्मा (45) और ध्रुप शर्मा (55) शामिल हैं जो सगे भाई थे. उन्होंने बताया कि जीप में सवार ये लोग एक तिलक समारोह में भाग लेकर अपने गांव कटैया लौट रहे थे. सुरेश ने बताया कि घायल तीन लोगों को इलाज के लिये गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा गया है, जबकि इस हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए जीप चालक मुन्ना मियां को बेहतर इलाज के लिये उत्तर प्रदेश के पड़ोसी जिला गोरखपुर ले जाया गया है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




