पुलिस पर दो ग्रामीणों को लॉकअप में बंद कर पीटने का आरोप

Published at :08 Jul 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस पर दो ग्रामीणों को लॉकअप में बंद कर पीटने का आरोप

गोपालगंज : मांझा पुलिस पर दो ग्रामीणों को पकड़ कर पीटने का आरोप लगा है. इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है. उसके मुंह से लगातार खून निकल रहा है. शरीर पर जख्म इसकी गवाही दे रहे हैं. उधर, सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाये गये पीड़ितों ने कहा कि मांझा पुलिस सिविल […]

विज्ञापन

गोपालगंज : मांझा पुलिस पर दो ग्रामीणों को पकड़ कर पीटने का आरोप लगा है. इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है. उसके मुंह से लगातार खून निकल रहा है. शरीर पर जख्म इसकी गवाही दे रहे हैं. उधर, सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाये गये पीड़ितों ने कहा कि मांझा पुलिस सिविल ड्रेस में सुरवनिया बाजार में कुख्यात अपराधी अबैरन मियां के साथी मोहताब आलम को गिरफ्तार करने पहुंची. मोहताब आलम ने अपहरण होने की अफवाह फैला दी.

इतने में गांव के कई लोग पहुंच गये और पुलिस से उलझ गये. इसका फायदा उठा कर मोहताब आलम भाग निकला. सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच कर वहां मौजूद विदेश से आये रहमत हुसैन गिरफ्तार कर लिया और लॉकअप में बंद कर बेरहमी से पीटा. उसकी गिरफ्तारी क्यों हुई, इसकी जानकारी लेने पड़ोसी अफजल अली उर्फ पप्पू पहुंचा, तो उसे भी पुलिस हिरासत में लेकर बेरहमी से पीटा.

दोनों पर अपराधी को भगाने का आरोप लगा कर गुरुवार की शाम जेल भेज दिया गया. जब कोर्ट में पेशी के लिए दोनों पहुंचे, तो एक के मुंह से खून निकल रही थी. पुलिस ने दोनों पर कांड संख्या 133/16 दर्ज करते हुए आरोप लगाया है कि छापेमारी के दौरान इन लोगों ने पुलिस के कार्य में बाधा डाली और पुलिस पुलिस पर दो…

से धक्का-मुक्की कर आरोपित अपराधी को भागा दिया. पुलिस ने गुरुवार की शाम दोनों को जेल भेज दिया. परिजन पुलिस से इलाज कराने के लिए गिड़गिड़ाते रह गये.
डीआइजी अजीत कुमार राव ने कहा, मांझा पुलिस के द्वारा लॉकअप में बंद कर निर्दोष लोगों की पिटाई किये जाने की मुझे जानकारी नहीं है. अगर ऐसा है, तो इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी. घायलों के इलाज के लिए मैं तत्काल एसपी से बात करता हूं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन