सकुशल लौटा बोलेरोचालक

महम्मदपुर : हाइवे लुटेरों ने चालक समेत बोलेरो को लूटा था. चार दिन बाद चालक सकुशल महम्मदपुर थाना पहुंचा, जहां पुलिस के अधिकारियों ने उसका बयान किया. पुलिस को चालक ने बताया है कि उसकी बोलेरो को भाड़े पर ले जाया गया तथा रास्ते में पिस्तौल के बल पर मुजफ्फरपुर की ओर ले गये, जहां […]
महम्मदपुर : हाइवे लुटेरों ने चालक समेत बोलेरो को लूटा था. चार दिन बाद चालक सकुशल महम्मदपुर थाना पहुंचा, जहां पुलिस के अधिकारियों ने उसका बयान किया. पुलिस को चालक ने बताया है कि उसकी बोलेरो को भाड़े पर ले जाया गया तथा रास्ते में पिस्तौल के बल पर मुजफ्फरपुर की ओर ले गये, जहां कांटी में ले जाकर बदमाशों ने चालक को छोड़ दिया था. किसी तरह चालक महम्मदपुर पहुंचा. बोलेरो लूट कर बदमाश फरार हो गये.
ध्यान रहे कि गत 19 मार्च को महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महारानी के रहनेवाले पप्पू महतो की बोलेरो लेकर उसका चालक बिटू राय महम्मदपुर मोड़ पर था तभी तीन चार की संख्या में यात्री बन कर लुटेरे पहुंचे और शिलाजीत सिंह के होटल के समीप से भाड़े पर बुक किया और लेकर गायब हो गये. थोड़ी देर के बाद चालक का मोबाइल बंद हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










