31.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

33 मध्य विद्यालय होंगे अपग्रेड, मिलेंगी सुविधाएं

गोपालगंजः शिक्षा विभाग ने जिले के दर्जनों मध्य विद्यालयों को उच्च विद्यालयों में अपग्रेड करने की तैयारी प्रारंभ कर दी है. इस संबंध में डीइओ सुरेश प्रसाद ने कहा कि जिले की 131 पंचायतों में उच्च विद्यालय नहीं है. 33 मध्य विद्यालयों को उच्च विद्यालयों में उत्क्रमित किया जाना है. वहीं जिले के तीन प्रखंड […]

गोपालगंजः शिक्षा विभाग ने जिले के दर्जनों मध्य विद्यालयों को उच्च विद्यालयों में अपग्रेड करने की तैयारी प्रारंभ कर दी है. इस संबंध में डीइओ सुरेश प्रसाद ने कहा कि जिले की 131 पंचायतों में उच्च विद्यालय नहीं है. 33 मध्य विद्यालयों को उच्च विद्यालयों में उत्क्रमित किया जाना है. वहीं जिले के तीन प्रखंड थावे, उचकागांव व मांझा को अल्पसंख्यक बहुल घोषित किया गया है.

इसमें नौ मध्य विद्यालयों को अपग्रेड करना है, जो अल्पसंख्यक कोटे से होगा. डीइओ ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले अनुसूचित जाति-जनजाति बहुल वाले इलाकों में संख्या पर ही उच्च विद्यालय में मध्य विद्यालय को अपग्रेड किया जायेगा. सरकारी निर्देश के तहत प्रति वर्ष 25 प्रतिशत अपग्रेड करना है. अपग्रेड होनेवाले विद्यालयों में कटेया प्रखंड की पंचायत भेड़िया का मध्य विद्यालय धरहरा मेला, करकटा पंचायत का उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआवा, पंचायत पड़रिया का उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़रिया, मांझा प्रखंड की पंचायत साफापुर का मध्य विद्यालय तेलियावान, देवापुर पुरदिल पंचायत का उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवापुर पुरदिल, आदमापुर पंचायत का उत्क्रमित मध्य विद्यालय अदमापुर कन्या, विजयीपुर प्रखंड की सरुपाई पंचायत का मध्य विद्यालय सरुपाई, खिडीकी पंचायत का उत्क्रमित मध्य विद्यालय खिरीडी, पगरा पंचायत का मध्य विद्यालय रेंगरगंज, बेलवा पंचायत का उत्क्रमित मध्य विद्यालय जजवलिया, चौमुखा पंचायत का उत्क्रमित मध्य विद्यालय चौमुखा, बरौली प्रखंड की पंचायत सोनवरसा का उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनबरसा, उचकागांव प्रखंड की पंचायत परसौनी खास का उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुड़ा मकसूदपुर, थावे प्रखंड की पंचायत एकडेरवां का उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुसांव, हथुआ प्रखंड की पंचायत खैरटिया का उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरटिया, कांध गोपी पंचायत का उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांधगोपी, फुलवरिया प्रखंड की पंचायत कररिया का उत्क्रमित मध्य विद्यालय कररिया ठकुराई, बैरागी टोला पंचायत का उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुंवर बथुआ, गणोश डुमर पंचायत का उत्क्रमित मध्य विद्यालय गणोश डुमर, सिधवलिया प्रखंड की पंचायत बुधसी का उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुधसी, बुचिया पंचायत का उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुचिया, भोरे प्रखंड की पंचायत खदही का मध्य विद्यालय कुसहा, डुमर नरेंद्र पंचायत का उत्क्रमित मध्य विद्यालय महरा देउर, छठिआव पंचायत का मध्य विद्यालय जिगना दुबे, प्रखंड पंचदेवरी की पंचायत महुअवा का उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुअवा, कोइसा खुर्द पंचायत का उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजापुर, प्रखंड कुचायकोट की पंचायत रामपुर माधो का उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेदौली, पंचायत बखरी का मध्य विद्यालय रामपुर दाउद, सलेहपुर पंचायत का उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोज छापर, सेमरा पंचायत का उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेमरा, गोपालगंज प्रखंड की पंचायत मानिकपुर का उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानिकपुर कन्या, बैकुंठपुर प्रखंड की पंचायत अजबीनगर का उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगलपुर व पंचायत परसौनी का उत्क्रमित मध्य विद्यालय, वसंत छपरा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें