बैकुंठपुर. प्रखंड के राजापट्टी कोठी बाजार में भाजपा के मंडल अध्यक्ष भृगुनाथ सिंह की अध्यक्ष में रविवार सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी. इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पहुंच कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया. अधिक -से -अधिक सदस्य बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को कई जिम्मेदारियां दी गयीं. मंडल अध्यक्ष की मौजूदगी में राजद कार्यकर्ता वीरेंद्र महतो व अशोक यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, पंचायती राज मंच के जिलाध्यक्ष रामाज्ञा यादव, उपाध्यक्ष विजय तिवारी, शुभनारायण सिंह, गणेश राय, जनार्धन पांडेय आदि मौजूद थे.
BREAKING NEWS
राजद के दो कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
बैकुंठपुर. प्रखंड के राजापट्टी कोठी बाजार में भाजपा के मंडल अध्यक्ष भृगुनाथ सिंह की अध्यक्ष में रविवार सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी. इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पहुंच कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया. अधिक -से -अधिक सदस्य बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को कई जिम्मेदारियां दी गयीं. […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement