यूपी से पिकअप में लादकर लायी जा रही 173 लीटर शराब बरामद, एक धंधेबाज गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोरे. बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत भोरे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

विज्ञापन

भोरे. बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत भोरे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने थाना क्षेत्र के लखराव बगीचे के पास घेराबंदी कर उत्तर प्रदेश से पिकअप वाहन में लादकर लायी जा रही 173 लीटर शराब बरामद की है. इस कार्रवाई में एक शराब धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की सीमा से शराब की एक बड़ी खेप पिकअप वाहन के माध्यम से भोरे इलाके में खपाने के लिए लायी जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने लखराव बगीचे के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया. जांच के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गयी, जिसमें भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गयी थी. कुल 172.8 लीटर शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके पर ही शराब की खेप और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान कटेया थाना क्षेत्र के नेउरी गांव निवासी राजन पटेल के रूप में की गयी है. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन