ePaper

जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव के लिए दूसरे दिन 15 नामांकन पत्र किये गये दाखिल

Updated at : 30 May 2024 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi

जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन शुरू हो गया है. पहले दिन मात्र दो वकीलों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था. दूसरे दिन गुरुवार को कुल 15 नामांकन पत्र दाखिल किये गये.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन शुरू हो गया है. पहले दिन मात्र दो वकीलों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था. दूसरे दिन गुरुवार को कुल 15 नामांकन पत्र दाखिल किये गये. इसमें अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान महासचिव शैलेंद्र कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद अली, अद्यानंद प्रसाद उर्फ रामाजी श्रीवास्तव एवं महम्मद इकरामुल हक, महासचिव पद के लिए मुकेश कुमार पांडेय एवं युधिष्ठिर मिश्र, संयुक्त सचिव पद के लिए वशिष्ठ नारायण यादव, रामेश्वर सिंह एवं हैदर अली, कोषाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार दुबे एवं देवेंद्र पांडेय, अंकेक्षक पद के लिए राजेश कुमार राय, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए कृष्ण मोहन प्रसाद, पुस्तकालय समिति को लिए विनय कुमार सिन्हा एवं कार्य कारिणी सदस्य के लिए राजेश कुमार तिवारी ने नामांकन किया. इस प्रकार 2 दिन में 17 उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है. चुनाव पदाधिकारी हरेंद्र मिश्र ने बताया कि शुक्रवार से नामांकन में तेजी आने की संभावना है. मालूम हो कि अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष तथा अंकेक्षक के एक-एक पद, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव और पुस्तकालय समिति के सदस्य के तीन-तीन पद, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच एवं कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों के लिए चुनाव हो रहा है. तीन जून नामांकन की अंतिम तिथि है. नामांकन पत्रों की जांच 4 जून को होगी तथा 5 जून को दोपहर के 12 बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे. आवश्यक हुआ, तो 13 जून को सुबह आठ बजे से शाम के चार बजे तक मतदान होगा. चुनाव को लेकर कोर्ट परिसर में गहमागहमी काफी बढ़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन