गोपालगंज में वीडियो वायरल हुआ तो खुला राज, महावीरी अखाड़ा में प्रतिबंध के बावजूद नर्तकी का नृत्य कराने पर 140 पर केस
नित्य प्रस्तुत करती कलाकार
Administrative Ban: गोपालगंज के धर्मपरसा गांव में महावीरी अखाड़ा के दौरान प्रशासनिक आदेश की धज्जियां उड़ाकर नर्तकी का डांस कराया गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 140 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है.
Administrative Ban: मांझा थाना क्षेत्र के धर्मपरसा गांव में महावीरी अखाड़ा के दौरान प्रशासनिक प्रतिबंध के बावजूद नर्तकी का नृत्य कराने और डीजे बजाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सोशल मीडिया पर नर्तकी के नृत्य का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आयी. मामले में पुलिस ने 40 नामजद और 100 अज्ञात समेत कुल 140 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी में आठ डीजे संचालकों को भी आरोपित बनाया गया है.
आपके शहर में
प्रशासनिक आदेश की अनदेखी का आरोप
थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि महावीरी अखाड़ा के दौरान नर्तकी का नृत्य कराने और डीजे बजाने पर प्रशासन की ओर से पहले ही पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था. इसके बावजूद अखाड़ा संचालकों ने प्रशासनिक आदेश की अनदेखी करते हुए नर्तकी का नृत्य कराया और डीजे बजाया. पुलिस ने इसे प्रशासनिक आदेश का स्पष्ट उल्लंघन माना है.

वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू
पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. नामजद आरोपितों की भूमिका की जांच की जा रही है. वहीं, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया भी चल रही है.
दोषियों पर होगी कार्रवाई
थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान जिन लोगों की संलिप्तता सामने आयेगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. प्रशासन ने महावीरी अखाड़ा के आयोजकों को पहले ही निर्धारित नियमों का पालन करने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद प्रतिबंधित गतिविधियों के आयोजन को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए