दो लाख भेड़-बकरियों को लगेगा पीपीआर का टीका

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : जिला पशुपालन विभाग अभियान चलाकर जिले के दो लाख 21 हजार भेड़-बकरियों को पीपीआर का टीका लगायेगा. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह टीका भेड़ व बकरियों में होने वाली 80 प्रतिशत बीमारी को खत्म करने के लिए लगाया जायेगा. विभाग ने टीका लगाने के लिए निर्धारित समय 20 फरवरी से लेकर […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जिला पशुपालन विभाग अभियान चलाकर जिले के दो लाख 21 हजार भेड़-बकरियों को पीपीआर का टीका लगायेगा. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह टीका भेड़ व बकरियों में होने वाली 80 प्रतिशत बीमारी को खत्म करने के लिए लगाया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विभाग ने टीका लगाने के लिए निर्धारित समय 20 फरवरी से लेकर पांच मार्च तक रखा है. 234 पंचायतों के भेड़-बकरियों को पीपीआर का टीका लगाने के लिए विभाग ने सरकारी व प्राइवेट से दो सौ वैक्सीनेटरों को लगाया है. पीपीआर के टीके को पूर्ण रूप से नि:शुल्क रखा गया है.
वार्ड वाइज लगेगा टीका
पशुपालन विभाग के वैक्सीनेटर पंचायतों में जाकर वार्ड वाइज भेड़-बकरियों में टीका लगायेंगे. टीका एक बार में करीब 20 बकरियों व भेड़ों को लगाया जायेगा. इसको लेकर विभाग ने अपने सभी वैक्सीनेटर को वार्ड में जाकर पहले भेड़ व बकरियों को इकट्ठा कर पीपीआर टीका के सील खोलकर लगाने को कहा है.
विभाग के अनुसार अगर टीके की बोतल का सील खुल गया तो 15 से 20 मिनट में उसका इस्तेमाल करना जरूरी है. टीका लगने के बाद वह अगले तीन वर्षों तक रोगमुक्त हो जायेगी. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बकरियों में इन दिनों बुखार, निमोनिया जैसी घातक बीमारी हो जाती है.
उसका पखाना पतला हो जाता है. जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ शैलेंद्र कुमार सिन्हा का कहना है कि जिले के दो लाख 21 हजार भेड़-बकरियों को पीपीआर के टीके लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. यह 20 फरवरी से लेकर पांच मार्च तक चलेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन