चौकीदार-दफादार संघ की बैठक में िलये गये कई निर्णय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : सोमवार को राजेंद्र भवन में चौकीदार संघ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीनानाथ मांझी, प्रमंडलीय अध्यक्ष सारण कर रहे थे.बैठक में जिला शाखा, अंचल इकाई,अनुकंपा तथा सदस्यों ने भाग लिया. बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार को 1990 से मार्च 2014 के पूर्व सेवानिवृत दफादार, चौकीदार के आश्रितों को बहाल […]
विज्ञापन
गोपालगंज : सोमवार को राजेंद्र भवन में चौकीदार संघ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीनानाथ मांझी, प्रमंडलीय अध्यक्ष सारण कर रहे थे.बैठक में जिला शाखा, अंचल इकाई,अनुकंपा तथा सदस्यों ने भाग लिया.
बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार को 1990 से मार्च 2014 के पूर्व सेवानिवृत दफादार, चौकीदार के आश्रितों को बहाल करना होगा. जब तक आश्रितों के बहाली का रास्ता साफ नहीं हो जाता तब तक संघ आंदोलन करता रहेगा. उन्होंने कहा कि दफादार,चौकीदारों को एसीपी का लाभ यथाशीघ्र दिया जाये. 29 वर्षों बाद भी अभी तक नहीं मिल पाया है.
उधर, चौकीदारों से बैंक ड्यूटी, डाक ड्यूटी, कैदी स्कार्ट ड्यूटी, निजी निवास ड्यूटी बंद कराकर बीट में ड्यूटी देने की मांग की गयी. उन्होंने कहा कि दफादारों, चौकीदारों की सेवा पूर्व की तरह जिलधिकारी के अंदर में रहने देने की जरूरत है. अगर चौकीदारों, दफादारों को पुलिस अधीक्षक के अधीन की जायेगी तो समाज में भ्रष्टाचार बढ़ेगा, दफादार, चौकीदारों पर शोषण बढ़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










