पर्सनालिटी डेवलपमेंट से रूबरू हुए बच्चे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बरौली : बीबीसी स्कूल में सेंटर फॉर इनोवेशन रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी के तत्वावधान में ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन बुधवार को किया गया. उद्घाटन प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष फैज अहमद व एसोसिएशन की जिला सचिव डॉ एलोरा नंदी ने संयुक्त रूप से किया. ऑनलाइन सेमिनार के प्रथम सत्र में नासा वैज्ञानिक जी […]
विज्ञापन
बरौली : बीबीसी स्कूल में सेंटर फॉर इनोवेशन रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी के तत्वावधान में ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन बुधवार को किया गया. उद्घाटन प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष फैज अहमद व एसोसिएशन की जिला सचिव डॉ एलोरा नंदी ने संयुक्त रूप से किया. ऑनलाइन सेमिनार के प्रथम सत्र में नासा वैज्ञानिक जी सालाजर ने बच्चों को स्पेस साइंस व रॉकेट्री की विधिवत जानकारी दी. वहीं, सिंगापुर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के इंद्रजीत घोष ने बच्चों को विभिन्न तकनीक की जानकारी दी.
द्वितीय सत्र में इसरो के वैज्ञानिक सुंदरमूर्ति ने बच्चों को साइंस की जानकारी दी. इस अवसर पर सेंटर फॉर इनोवेशन रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी के संस्थापक तथा डायरेक्टर ने छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक समझ व जिज्ञासा में वृद्धि के लिए सेटेलाइट मेकिंग, सिविल सेवाओं की तैयारी करने, रणनीति व तकनीकी को साझा किया.
बच्चों ने भी नासा और इसरो के वैज्ञानिकों से प्रश्न पूछे. प्रश्न पूछने वालों में मुख्य रूप से चंदन कुमार, मिहिर दुबे, अनुभव सिंह, श्रयम पराशर, रेहान राजा, अंकित कुमार, सूरज चौरसिया, शेखर कुमार, फैज़ आलम, सौरभ कुमार, श्वेमा कुमारी, पलक पुलीन, नंदनी कुमारी, समीक्षा, नाहिदा, पल्लवी आदि थे.
इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सह विद्यालय के निदेशक फैज अहमद ने कहा कि गोपालगंज जिले में शिक्षा के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. श्री अहमद ने अतिथि डॉ एलोरा नंदी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया. मौके पर प्रो विनोद सिंह, डॉ मदन कुमार, भूपेंद्र प्रसाद, राजू प्रसाद, निरमा दुबे, अंजुम शमरीन आदि शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










