जरूरत 5 हजार क्विंटल गेहूं के बीज की, पहुंचा 600 क्विंटल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Dec 2019 7:51 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : खेत तैयार कर किसान अनुदानित बीज के लिये कृषि कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं. बीज के अभाव में रबी अभियान कृषि विभाग के चौखट पर ही दम तोड़ रही है. सोमवार की देर शाम अनुदानित बीज का दूसरा खेप जिला में पहुंचा. 97 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बोआई का लक्ष्य है […]
विज्ञापन
गोपालगंज : खेत तैयार कर किसान अनुदानित बीज के लिये कृषि कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं. बीज के अभाव में रबी अभियान कृषि विभाग के चौखट पर ही दम तोड़ रही है. सोमवार की देर शाम अनुदानित बीज का दूसरा खेप जिला में पहुंचा. 97 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बोआई का लक्ष्य है और इसके एवज में अनुदानित बीज अब तक महज 1640 क्विंटल बीज बटा है.
एक सप्ताह से बीज वितरण का कार्य बंद था. दूसरा खेप जो आया है वह महज छह सौ क्विंटल है जबकि विभाग 23 हजार क्विंटल बीज के लिये ओटीपी जारी हो चुका है. ऐसे में बीज की यह उपलब्धता ऊंट के मुंह में जीरा कहावत जैसी है.
किसान खेत तैयार कर बीज का इंतजार कर रहे हैं. विभाग रबी महाभियान की चर्चा कर हर पंचायत में चौपाल लगा रहा है. सवाल उठता है कि आखिर बिना बीज की बुआई कैसी होगी.
इसका जबाब कृषि विभाग के पास नहीं है. खरीफ में मौसम की मार सह चुके किसान किसी तरह खेत तैयार कर लिये हैं, लेकिन अब बीज के लिये विभाग का चक्कर काट रहे हैं. ऊंचे दाम देकर किसानों को बीज खरीदने की विवशता हो गयी है. 15 दिसंबर के बाद लेट वेराइटी की ही बुआई की जाती है, जिसका उत्पादन अपेक्षाकृत कम होता है. अगत्तर वेराइटी की बुआई के लिये महज 12 दिन रह गये हैं.
ऐसे में किसान कैसे गेहूं की बुआई कर पायेंगे, यह चिंता उनहे सता रही है. क्या ऐसी सुविधाओं से किसानों की आय दोगुनी हो जायेगी और वे समृद्ध हो पायेंगे.
गेहूं बोआई का लक्ष्य और बीज की उपलब्धता
कुल पंजीकृत किसान- 365498
गेहूं बोआई का लक्ष्य- 97 हजार हेक्टेयर
विभाग द्वारा ओटीपी जारी- का लक्ष्य- 27.21 हजार क्विंटल
बीज के लिये अब तक आवेदित किसानों की संख्या- 43535
ओटीपी प्राप्त करने वाले किसानों की संख्या- 41467
ओटीपी वालों को बीज की आवश्यकता- 23349.860 क्विंटल
अब तक अनुदानित बीज वितरण – 1640 क्विंटल लगभग
बोला कृषि विभाग
गेहूं का बीज आना शुरू हो गया है. जल्द ही डिमांड के अनुसार बीज आ जायेगा और समय से किसानों के बीच वितरण करा दिया जायेगा.
वेदनारायण सिंह, डीएओ, गोपालगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










