ePaper

पहली पत्नी के रहते भाई की साली से दूसरी शादी रचाना दूल्हे को पड़ा महंगा, सिंदूर डालने के बाद...

Updated at : 30 Nov 2019 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
पहली पत्नी के रहते भाई की साली से दूसरी शादी रचाना दूल्हे को पड़ा महंगा, सिंदूर डालने के बाद...

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में थावे दुर्गा मंदिर में शनिवार को पत्नी से चोरी-चुपके भाई की साली से शादी रचाने पहुंचे दूल्हे को महंगा पड़ गया. भाई की साली की मांग भरते ही पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया और हवालात में डाल दिया. पुलिस ने यह कार्रवाई दूल्हे की पहली पत्नी की […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में थावे दुर्गा मंदिर में शनिवार को पत्नी से चोरी-चुपके भाई की साली से शादी रचाने पहुंचे दूल्हे को महंगा पड़ गया. भाई की साली की मांग भरते ही पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया और हवालात में डाल दिया. पुलिस ने यह कार्रवाई दूल्हे की पहली पत्नी की शिकायत पर की. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद दूल्हा पक्ष और नयी दुल्हन पक्ष की ओर से दूल्हे की पहली पत्नी को मनाने का काम देर शाम तक चलता रहा. पीड़ित पत्नी अपने पति के दूसरी शादी को लेकर राजी नहीं थी. पुलिस भी पीड़िता से आवेदन मिलने का इंतजार करती रही. वहीं शादी के इस हाइवोल्टेज ड्रामे को देख लोगों की भीड़ जुट गयी.

क्या है पूरा मामला
गोपालपुर थाने के खाल गांव निवासी बृजनंदन पांडेय के पुत्र मेघनाथ पांडेय की शादी दो साल पहले कटेया थाना क्षेत्र के रुदलपुर निवासी भगराशन पांडेय की पुत्री सरिता पांडेय के साथ हुई थी. मेघनाथ ने कहा कि दो साल से बाल-बच्चा नहीं होने पर दूसरी शादी अपने बड़े भाई की साली कटेया थाना क्षेत्र के जैसवली गांव के हरकेश पांडेय की पुत्री शोभा के साथ करनी पड़ रही है.

पुलिस ने कहा, शिकायत पर हिरासत में लिया
थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने कहा कि पहली पत्नी की शिकायत पर दूल्हे को हिरासत में लिया गया है. दूसरी शादी के मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन