निर्धारित समय में पूरा करें अंत्योदय सर्वेक्षण का कार्य

Updated at : 20 Nov 2019 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
निर्धारित समय में पूरा करें अंत्योदय सर्वेक्षण का कार्य

गोपालगंज : पंचायतों में सबकी योजना सबका विकास के कार्यों को पूरा कराये जाने को लेकर जिला प्रशासन तत्पर है. इसको लेकर पंचायती राज विभाग व ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों के पंचायती राज पदाधिकारी, जीपीएस, पर्यवेक्षीय पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका व कार्यपालक सहायकों को प्रशिक्षित किया गया. जिला […]

विज्ञापन

गोपालगंज : पंचायतों में सबकी योजना सबका विकास के कार्यों को पूरा कराये जाने को लेकर जिला प्रशासन तत्पर है. इसको लेकर पंचायती राज विभाग व ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों के पंचायती राज पदाधिकारी, जीपीएस, पर्यवेक्षीय पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका व कार्यपालक सहायकों को प्रशिक्षित किया गया. जिला परिषद के सभागार में मास्टर ट्रेनरों व जिला पंचायत राज पदाधिकारी बृजकिशोर सिंह के द्वारा योजना के कार्यों के तकनीकी पहलुओं से कर्मियों को अवगत कराया गया.

वहीं उन्हें निर्देश देते हुए कहा गया कि मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करें, तभी लोक योजना अभियान के तहत सबकी योजना सबका विकास का कार्य पूरा किया जा सकेगा. उन्होंने बताया कि योजना की शुरुआत दो अक्तूबर को की गयी थी, जिसका समापन 31 दिसंबर को होगा. इस दौरान वर्ष 2020-21 के लिए पंचायतों के विकास के लिए योजना बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा, साथ ही डाटा को राजस्व ग्राम के अनुसार अपलोड किया जायेगा.
जिला और प्रखंड स्तर पर समिति का गठन किया जायेगा
योजना की मॉनीटरिंग को लेकर जिला व प्रखंड स्तर पर समिति का गठन किया जायेगा.
प्रत्येक सप्ताह योजना की प्रगति व कार्यों की समीक्षा को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक होगी. इतना ही नहीं जिलास्तरीय प्रशिक्षण के बाद प्रखंड स्तर पर भी प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा, जिसमें प्रखंडस्तरीय कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. वहीं उन्हें सर्वे के दौरान स्मार्ट फोन पर एप इस्टॉल करने और निबंधन किये जाने की तकनीक बतायी जायेगी.
पंचायत स्तर पर सर्वेक्षण प्रपत्र पर कार्यपालक सहायक व बीडीओ के द्वारा नामित नोडल सर्वेक्षण कर्मी संयुक्त रूप से हस्ताक्षर करेंगे. वहीं मुखिया के अनुमोदन के बाद बीडीओ के द्वारा उसे प्रति हस्ताक्षरित किया जायेगा. इस कार्य को हर हाल में 25 नवंबर तक पूरा किये जाने का निर्देश उनके द्वारा लिया गया. प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों से जनसेवक व कार्यपालक सहायक मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन