लाछपुर में उत्पाद विभाग का छापा, शराब के साथ धराया

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : यूपी से मंगाकर शराब बेचने का खुलासा करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने एक धंधेबाज को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने गोपालपुर थाने के लाछपुर तकिया टोलाेमें छापेमारी कर शराब के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए स्व. सन्हू चौधरी के पुत्र शिवकुमार चौधरी को गिरफ्तार किया […]

विज्ञापन

गोपालगंज : यूपी से मंगाकर शराब बेचने का खुलासा करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने एक धंधेबाज को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने गोपालपुर थाने के लाछपुर तकिया टोलाेमें छापेमारी कर शराब के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए स्व. सन्हू चौधरी के पुत्र शिवकुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
उसके पास से 170 बोतल देशी शराब, 16 बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मुखबिरों से मिली सूचना पर उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर रंजन प्रसाद, दीपक कुमार सिंह, हरिलाल की टीम ने छापेमारी की. गिरफ्तार धंधेबाज के साथ कई लोगों का ग्रुप काम कर रहा है. कुछ लोगों के नाम सामने आये हैं. उत्पाद विभाग के अधिकारी छापेमारी में जुटे हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन