गोपालगंज : दो पुलिस अधिकारी समेत चार हिरासत में, थानाध्यक्ष सस्पेंड

Updated at : 08 Aug 2019 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज : दो पुलिस अधिकारी समेत चार हिरासत में, थानाध्यक्ष सस्पेंड

थाने में जब्त शराब बेचने के मामले में हुई कार्रवाई वायरल पटना से आयी टीम ने शुरू की जांच कुचायकोट (गोपालगंज) : कुचायकोट थाने में जब्त शराब को बेचने का वीडियो वायरल होने के मामले में दो पुलिस अधिकारियों समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. पटना से आयी अधिकारियों की टीम हिरासत […]

विज्ञापन
थाने में जब्त शराब बेचने के मामले में हुई कार्रवाई
वायरल पटना से आयी टीम ने शुरू की जांच

कुचायकोट (गोपालगंज) : कुचायकोट थाने में जब्त शराब को बेचने का वीडियो वायरल होने के मामले में दो पुलिस अधिकारियों समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. पटना से आयी अधिकारियों की टीम हिरासत में लिये गये पुलिस अफसरों से पूछताछ कर रही है. वहीं, निलंबित थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह भूमिगत बताये जा रहे हैं. जांच टीम निलंबित थानाध्यक्ष को पूछताछ के लिए खोज रही है.
अधिकारियों की जांच के बाद गड़बड़ी पाये जाने पर कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है. जांच के दौरान सदर एसडीपीओ नरेश पासवान, सदर इंस्पेक्टर शंभू शरण समेत कई अधिकारी व मजिस्ट्रेट मौजूद थे. जांच टीम की मानें, तो चार दिन पूर्व कुचायकोट थाना परिसर में जब्त कर रखी गयी शराब को डीसीएम से उतारकर एक पिकअप वैन पर लोड किया जा रहा था.
कई पुलिस अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

कंटेनर से शराब को पिकअप पर लोड करने का वायरल हुआ था वीडियो
आधी रात को शराब लोड करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इसके बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के निर्देश पर मालखाने में जब्त कर रखी गयी शराब की जांच शुरू की गयी.
जांच के दौरान कुचायकोट थाने के सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, एएसआइ अशोक यादव, चौकीदार मुन्ना सिंह व पुलिस जीप के प्राइवेट ड्राइवर अमित कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. बुधवार की देर शाम तक जांच होती रही. सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने कहा कि जांच के बाद मामले में रिपोर्ट वरीय अधिकारी को सौंपी जायेगी.
गया में 10 थानाध्यक्ष व चार सर्किल इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
गया़ : चार अंचल निरीक्षक व 10 थानाध्यक्ष को हटा कर पुलिस लाइन में भेजा गया है. मामला पहले से चल रहे विभागीय जांच से जुड़ा है. एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि पहले से चल रहे विभागीय जांच में इसमें कई पदाधिकारी दोषी पाये गये. चार सर्किल इंस्पेक्टर व 10 थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है.
इनमें विष्णुपद थानाध्यक्ष रामाज्ञा राय, मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुजीत कुमार, बोधगया थानाध्यक्ष शिवकुमार महतो, डुमरिया थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, वजीरगंज थानाध्यक्ष राजकुमार-02, नीमचक बथानी थानाध्यक्ष ललन कुमार, मऊ (ओपी) थानाध्यक्ष अजीत कुमार, आंती थानाध्यक्ष राजीव कुमार, आमस थानाध्यक्ष रामाकांत तिवारी, गुरुआ थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, खिजरसराय सर्किल इंस्पेक्टर विपिन कुमार मिश्रा, बोधगया सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार, चंदौती सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार व शेरघाटी सर्किल इंस्पेक्टर जवाहर प्रसाद यादव शामिल हैं. उन्होंने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर विभागीय जांच में दोषी पाये गये पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन