श्रम विभाग ने तीन बाल श्रमिकों के कराया मुक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2019 6:11 AM
विज्ञापन
गोपालगंज : श्रम विभाग के धावा दल ने मंगलवार को शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया. धावा दल का नेतृत्व श्रम अधीक्षक मनोज कुमार दुबे ने की. शहर के बड़ी बाजार स्थित जिला परिषद के मार्केट में संचालित राज लक्ष्मी वेराइटी स्टोर से दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया […]
विज्ञापन
गोपालगंज : श्रम विभाग के धावा दल ने मंगलवार को शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया. धावा दल का नेतृत्व श्रम अधीक्षक मनोज कुमार दुबे ने की.
शहर के बड़ी बाजार स्थित जिला परिषद के मार्केट में संचालित राज लक्ष्मी वेराइटी स्टोर से दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया, जबकि बड़ी बाजार के ही किसान बीज भंडार से एक को मुक्त कराया गया. धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गोपालगंज किशुनदेव साह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुचायकोट वरुण कुमार के अलावा पुलिस जवान शामिल थे.
श्रम अधीक्षक ने बताया कि बाल श्रम से मुक्त कराये गये बाल श्रमिकों को तीन-तीन हजार रुपये मुहैया कराये जायेंगे. वहीं, मुख्यमंत्री बाल राहत कोष से इन बाल श्रमिकों के नाम से 25 हजार रुपये की फिक्स डिपॉजिट करायी जायेगी. बाल श्रम करानेवाले नियोक्ताओं से अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार दंड वसूली और अन्य कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










