विजयीपुर में आंधी के दौरान लगी आग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
विजयीपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के घाट बंधौरा मधवा टोला गांव में तेज आंधी के दौरान आग लगने से घर में बंधे पांच मवेशियों की मौत हो गयी, जबकि एक बाइक और एक साइकिल भी जलकर राख हो गयी. बताया जाता है कि आंधी के बीच स्व तरजू राजभर की झोंपड़ी में पीछे आग की […]
विज्ञापन
विजयीपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के घाट बंधौरा मधवा टोला गांव में तेज आंधी के दौरान आग लगने से घर में बंधे पांच मवेशियों की मौत हो गयी, जबकि एक बाइक और एक साइकिल भी जलकर राख हो गयी. बताया जाता है कि आंधी के बीच स्व तरजू राजभर की झोंपड़ी में पीछे आग की लपट दिखायी दी. जबतक घरवाले आग को बुझाते कि आंधी से आग ने पूरी झोंपड़ी को पकड़ लिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
आग पर जबतक गांव के लोग काबू पाते तबतक सुभावती कुंवर, विनोद राजभर, गोविंद राजभर, जोखन राजभर का घर जलकर राख हो गया. वहीं घर में बंधी पांच बकरियां झुलस गयीं. विनोद राजभर के घर में रखी एक बाइक एवं एक साइकिल भी जलकर राख हो गयी. सूचना मिलते ही विजयीपुर थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन