पथ निर्माण विभाग को जिला पर्षद सौंपेगा शहर की दो सड़कें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : शहर में जाम से निबटने के लिए प्रशासन गंभीर हो गया है. प्रशासन की ओर से शहर के जादोपुर रोड तथा डाकघर चौक से थाना चौक तक की सड़कों को पथ निर्माण विभाग को सौंपने का निर्णय लिया गया है. दोनों सड़कें जिला पर्षद की है. इन सड़कों पर अवैध कब्जा, बिजली का […]
विज्ञापन
गोपालगंज : शहर में जाम से निबटने के लिए प्रशासन गंभीर हो गया है. प्रशासन की ओर से शहर के जादोपुर रोड तथा डाकघर चौक से थाना चौक तक की सड़कों को पथ निर्माण विभाग को सौंपने का निर्णय लिया गया है. दोनों सड़कें जिला पर्षद की है. इन सड़कों पर अवैध कब्जा, बिजली का खंभा व ट्रांसफॉर्मर होने के कारण जाम की समस्या लाइलाज बीमारी बन गयी है.
प्रभात खबर ने एक जून के अंक में शहर सरोकार की अपनी मुहिम में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था. समाचार को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने दो सड़कों को पथ निर्माण विभाग को सौंपने की तैयारी की है. पथ निर्माण विभाग सड़कों पर लगे पोल को बीच में करायेगा. वहीं, दोनों तरफ फ्लैग को भी बेहतर बनायेगा.
सड़कों पर कब्जा न हो, इसके लिए स्थायी समाधान तलाश की जा रही है. प्रशासन ने भी माना है कि जादोपुर रोड पर जाम का प्रमुख कारण सड़क के दो तिहाई भाग पर अवैध कब्जा ही है. जिप की दोनों प्रमुख सड़कों को पथ निर्माण विभाग को सौंपने से पहले जिला पर्षद की बैठक से मंजूरी लेनी है. जिला पर्षद की सामान्य बैठक में इसे मंजूरी दिलाने के बाद विभाग को सौंपा जायेगा. पथ निर्माण विभाग से इसके लिए सहमति मिल चुकी है. सड़क के किनारे बनी दुकानें जिला पर्षद के अधीन रहेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










