आज हड़ताल पर रहेंगे आइएमए के डॉक्टर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज : जिला प्रशासन द्वारा निजी नर्सिंग होम और क्लिनिकों को किये गये सील के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के चिकित्सक आज हड़ताल पर रहेंगे. हड़ताल के कारण निजी नर्सिंग होम व क्लिनिक बंद रहेंगे. आइएमए के सचिव डॉ वैद्यनाथ प्रसाद सिंह ने बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल की सूचना जारी करते हुए […]
विज्ञापन
गोपालगंज : जिला प्रशासन द्वारा निजी नर्सिंग होम और क्लिनिकों को किये गये सील के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के चिकित्सक आज हड़ताल पर रहेंगे. हड़ताल के कारण निजी नर्सिंग होम व क्लिनिक बंद रहेंगे.
आपके शहर में
विज्ञापन
आइएमए के सचिव डॉ वैद्यनाथ प्रसाद सिंह ने बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल की सूचना जारी करते हुए कहा कि बायो मेडिकल वेस्ट के निर्देश में कहीं भी भवन व चेंबर को सील करने की बात नहीं है. उन्होंने कहा कि क्लिनिक के अंदर महिला मरीजों के रहने के बावजूद गेट को सील कर दिया गया. प्रशासनिक तानाशाही के विरोध में आइएमए ने हड़ताल रखी है. वहीं, हड़ताल के दौरान जिले के सभी निजी नर्सिंग होम व क्लिनिक बंद रहेंगे.
इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक बंद रहेंगे. निजी अस्पतालों के बंद रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, आठ जून को आइएमए ने राज्य भर में सांकेतिक हड़ताल रखी है. मौके पर डॉ राजेंद्र ठाकुर, डॉ एमडी हसन, डॉ बीएन अग्रवाल, डॉ सुमन, डॉ जानकी प्रसाद, डॉ रामप्रवेश सिंह, डॉ एके चौधरी, डॉ राजीव रंजन, डॉ शशि रंजन प्रसाद आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन