छेड़खानी का विरोध करने पर दुपट्टे से गला घोंट कर युवती की हत्या

Updated:
विज्ञापन

विजयीपुर (गोपालगंज) : विजयीपुर में घर से शौच करने निकली एक युवती के साथ तीन मनचलों ने पहले छेड़खानी की, जब युवती ने विरोध जताया, तो उसी के दुपट्टे से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देकर भाग रहे मनचलों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी. सूचना […]

विज्ञापन

विजयीपुर (गोपालगंज) : विजयीपुर में घर से शौच करने निकली एक युवती के साथ तीन मनचलों ने पहले छेड़खानी की, जब युवती ने विरोध जताया, तो उसी के दुपट्टे से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देकर भाग रहे मनचलों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. साथ युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया. इधर, पुलिस ने मृत युवती के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
बताया जाता है कि विजयीपुर थाना क्षेत्र के फरूसहां गांव की 20 वर्षीय युवती गांव में ही आयी बरात को देखने गयी थी. वहां से लौट कर सुबह के पांच बजे वह शौच के लिए घर से कुछ ही दूरी पर गयी थी कि पूर्व से ही गांव के तीन युवक वहां खड़े थे.
अकेली लड़की को देख कर तीनों उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे. लड़कों की हरकत का विरोध करते हुए लड़की ने शोर मचाना शुरू कर दिया. खुद को फंसता देख तीनों ने उसके दुपट्टे से उसका गला कस दिया. इससे युवती अचेत हो गयी. तीनों वहां से भागते इससे पूर्व ही ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी.
इधर, आनन-फानन में युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया. पकड़े गये युवकों की पहचान उसी गांव के अखिलेश गुप्ता, सर्वेश गुप्ता तथा यशवंत गुप्ता के रूप में की गयी है. तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन