बच्चों के सामने मां से दुष्कर्म का प्रयास, नाकाम होने पर पेट्रोल डाल महिला को जिंदा जलाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2019 4:59 PM
गोपालगंज : सीमावर्ती यूपी सीमा पर स्थित भटनी थाना क्षेत्र में शौच करने जा रही महिला के साथ उसकी बेटी के सामने एक युवक नेदुष्कर्म करने की कोशिश की. असफल होने पर पेट्रोल फेंक कर महिला को जिंदा ही जला दिया. उसे बचाने के क्रम में बेटी भी झूलस गयी. बाद में स्थानीय लोगों ने […]
गोपालगंज : सीमावर्ती यूपी सीमा पर स्थित भटनी थाना क्षेत्र में शौच करने जा रही महिला के साथ उसकी बेटी के सामने एक युवक नेदुष्कर्म करने की कोशिश की. असफल होने पर पेट्रोल फेंक कर महिला को जिंदा ही जला दिया. उसे बचाने के क्रम में बेटी भी झूलस गयी. बाद में स्थानीय लोगों ने महिला के शरीर में लगे आग को बुझाने के बाद उसे इलाज के लिए देवरिया भेज दिया. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं पुलिस महिला के बयान युवक को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
बताया जाता है कि भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला शनिवार की सुबह घर से कुछ ही दूरी पर अपनी आठ वर्षीय बेटी और दस वर्ष के बेटे के साथ शौच के लिए गयी थी. महिला खेत के तरफ गयी. जहां पहले से ही मौजूद मिश्रौली गांव के एक युवक ने महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश की. महिला के विरोध करने पर वो सफल नहीं हो सका. गुस्से में युवक ने पास रखे पेट्रोल को महिला के शरीर पर डाल कर उसे जिंदा ही जला दिया. आग लगने के बाद युवक वहां से फरार हो गया.
थानेदार अश्विनी राय ने जिला अस्पताल पहुंच कर महिला का बयान दर्ज किया. महिला ने बताया कि युवक इसके पहले भी कई बार रेप करने की कोशिश किया था. लेकिन उसने इसे हल्के में लिया. इसके बारे में पुलिस को शिकायत नहीं की. युवक मेरे मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देता था. पुलिस ने उस मोबाइल नंबर को ट्रेस किया, तो वह नंबर भी आग लगाने वाले युवक का ही निकला.
एसपी ने कहा
‘‘महिला शौच के लिए गयी थी. एक युवक ने पकड़ा था. विरोध करने पर महिला को आग लगाकर जलाने की कोशिश की. मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है. (शिष्यपाल, एएसपी, देवरिया)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










