नेपाल की तीन युवतियों समेत पांच हिरासत में
Updated at : 10 Apr 2019 1:30 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : नेपाल की रहनेवाली तीन युवतियों समेत पांच लोगों को नगर थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. इन पर आरोप है कि शहर के किराये के मकान में रहकर गरीब और अनपढ़ लोगों को झांसा देकर धर्मांतरण करा रहे थे. पुलिस के सामने नेपाल की युवतियों […]
विज्ञापन
गोपालगंज : नेपाल की रहनेवाली तीन युवतियों समेत पांच लोगों को नगर थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. इन पर आरोप है कि शहर के किराये के मकान में रहकर गरीब और अनपढ़ लोगों को झांसा देकर धर्मांतरण करा रहे थे.
पुलिस के सामने नेपाल की युवतियों और युवकों ने कहा कि धर्म प्रचार करते हैं. धर्मांतरण नहीं कराते. कुछ लोग पिछले चार पांच दिनों से एसएमएस और व्हाट्सएप पर धर्म परिवर्तन करने की बात कह रहे थे.
जबकि, इनके तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया. बता दें कि धर्म सेना के प्रांत संयोजक राजन तिवारी, दीपक कुमार, वीर बहादुर सिंह, सत्येंद्र कुमार की शिकायत पर नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने नोनिया टोली स्थित अभय पांडेय और ब्रज किशोर प्रसाद के आवास पर छापेमारी कर तीन युवती तथा दो युवकों को हिरासत में लिया.
आरोप है कि पिछले कई वर्षों से ये लोग नोनिया टोली में रहकर लोगों को अपने प्रलोभन में लेकर धर्म परिवर्तन का काम कर रहे थे. पुलिस इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि शिकायतों की गंभीरता से जांच की जा रही है. नेपाल और भारत के बीच मधुर संबंध है, इसका भी ख्याल रखते हुए जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




