गोपालगंज : पत्नी की हत्या कर शव को शौचालय की टंकी में डाला

Updated at : 26 Mar 2019 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज : पत्नी की हत्या कर शव को शौचालय की टंकी में डाला

विजयीपुर (गोपालगंज) : विजयीपुर में दूसरी लड़की से शादी रचाने के बाद एक पति ने पहली पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर उसके शव को शौचालय की टंकी में डाल दिया. घटना को अंजाम देने के बाद पति थाना पहुंच गया और पत्नी के घर से फरार हो जाने की शिकायत दर्ज करा […]

विज्ञापन

विजयीपुर (गोपालगंज) : विजयीपुर में दूसरी लड़की से शादी रचाने के बाद एक पति ने पहली पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर उसके शव को शौचालय की टंकी में डाल दिया. घटना को अंजाम देने के बाद पति थाना पहुंच गया और पत्नी के घर से फरार हो जाने की शिकायत दर्ज करा दी. इधर मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने 48 घंटे बाद गायब महिला के शव को शौचालय की टंकी से बरामद कर लिया.

साथ ही पति को भी गिरफ्तार कर लिया. वहीं, दूसरी तरफ मृत महिला के भाई के बयान पर पुलिस ने पति और सास के विरुद्ध हत्या कर साक्ष्य मिटाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. बताया जाता है कि विजयीपुर थाने के मिश्र बंधौरा गांव निवासी बृजराज भगत ने अपनी पुत्री सीता देवी की शादी पांच मई, 2002 को सुदामा चक गांव निवासी स्व. नगीना भगत के पुत्र मनोज कुशवाहा के साथ की थी. ग्रामीणों के कहने पर पुलिस मनोज के घर पहुंची. पुलिस को शक हुआ और उसने टंकी का ढक्कन हटा कर शव को बरामद कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन