गोपालगंज में चार मासूम सहित 6 जिंदा जले
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2019 7:51 AM (IST)
विज्ञापन

कुचायकोट के बखरी गांव में देर रात हुआ हादसामृतकों में दंपती और चार मासूम बच्चे शामिल गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बखरी गांव में गुरुवार की देर रात एक घर में बिजली के तार से निकली चिनगारी से आग लग गयी, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों की […]
विज्ञापन
कुचायकोट के बखरी गांव में देर रात हुआ हादसा
मृतकों में दंपती और चार मासूम बच्चे शामिल
गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बखरी गांव में गुरुवार की देर रात एक घर में बिजली के तार से निकली चिनगारी से आग लग गयी, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी. आग लगने से आठ लोग बुरी तरह झुलस गये थे. इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, दो मासूमों का इलाज के दौरान मौत हो गयी. हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस के आग से झुलसे बच्चों को इलाज के लिए एंबुलेंस से लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस के मुताबिक, बकरीद्दीन साह का परिवार रात में 9.30 बजे खाना खाने के बाद सोने चला गया. इसी बीच अचानक फुसनुमा घर में आग लग गयी.
आग लगने के बाद एक-दूसरे को बचाने में बकरीद्दीन और इनकी 35 वर्षीय पत्नी हुसनतारा खातून की मौत हो गयी. वहीं, आग से घिरे इनकी पांच साल की बच्ची तथा बकरीद्दीन का साल 24 वर्षीय हसमुद्दीन ने भी दम तोड़ दिया. इस हादसे में झुलसे बकरीद्दीन साह की पुत्री शमीमा खातून (10), सफरीना खातून (8), सलाउद्दीन (7) तथा पांच माह का नवजात झुलस गया. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया. इस दौरान गोरखपुर लेकर जाने के क्रम में नवजात तथा सलाउद्दीन की भी मौत होने की बात बतायी गयी. हालांकि डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने चार लोगों के मरने की पुष्टि की है.
मृतकों की सूची
बकरीद्दीन साह(36), हुसनतारा खातून (35), हसमुद्दीन साह(24), सलाउद्दीन(7) गुड़िया खातून(5), नवजात(पांच माह)
इनका चल रहा इलाज : शमीमा खातून (10), सफरीना खातून (8)
डीएम ने जताया दुख, दिया जांच का आदेश
हादसे की सूचना पाकर पहुंचे डीएम ने परिजनों के प्रति गहरा दुःख जताया. डीएम ने सिविल सर्जन से इलाज की जानकारी लेने के बाद घटनास्थल का जायजा लिया. डीएम ने कहा कि आग कैसे लगी है, यह अबतक स्पष्ट नहीं सका है. परिजनों ने बिजली तार से हादसा होने की बात कही है. इस पूरे मामले को जांच करने का आदेश दिया गया है. साथ ही पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दी जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




