डीजल अनुदान के लिए 588 आवेदन स्वीकृत, 102 रिजेक्ट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
प्रति लीटर मिलने हैं पचास रुपये अनुदान गोपालगंज : किसानों को खेती संबंधी मिलने वाली अनुदान राशि की रफ्तार काफी सुस्त है. रबी के लिए अब तक जिले के 10897 किसानों ने डीजल अनुदान के लिए आवेदन दिया है. ऑनलाइन भेजे गये आवेदनों में अब तक एसी स्तर पर 588 आवेदनों को स्वीकृति दी गयी […]
विज्ञापन
प्रति लीटर मिलने हैं पचास रुपये अनुदान
आपके शहर में
विज्ञापन
गोपालगंज : किसानों को खेती संबंधी मिलने वाली अनुदान राशि की रफ्तार काफी सुस्त है. रबी के लिए अब तक जिले के 10897 किसानों ने डीजल अनुदान के लिए आवेदन दिया है. ऑनलाइन भेजे गये आवेदनों में अब तक एसी स्तर पर 588 आवेदनों को स्वीकृति दी गयी है, वहीं 102 आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया है.
सरकार के आदेशानुसार वैसे किसान, जो 16 नवंबर 2018 के बाद सिंचाई कर गेहूं की बोआई या पटवन किये हैं, उन्हें प्रति लीटर 50 रुपये का अनुदान अधिकतम प्रति एकड़ 10 लीटर के लिए दिया जाना है. कोई भी किसान अधिकतम चार सिंचाई का अनुदान ले सकता है. नियमानुसार आवेदन के 25 दिनों के अंदर किसानों के खाते में राशि भेज देनी है, लेकिन अभी विभाग की रफ्तार थोड़ा से आदेश के अनुपात में कम है.
क्या कहता है विभाग
किसान आवेदन कर रहे हैं. तेजी से उनकी जांच भी हो रही है. निर्धारित अवधि में सभी आवेदनों की जांच हो जायेगी और किसानों के खाते में राशि भी चली जायेगी.
सुरेश प्रसाद, डीएओ, गोपालगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन