सीओ व थानाध्यक्ष 21 तक पूरा करें बूथों का सत्यापन

Updated at : 06 Feb 2019 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
सीओ व थानाध्यक्ष 21 तक पूरा करें बूथों का सत्यापन

सेंट्रल फोर्स के ठहराव स्थल को करें चिह्नित जातीय तनाव वाले गांवों की हर हाल में करें पहचान गोपालगंज : लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अंचलों के सीओ व थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी सीओ व थानाध्यक्ष आगामी 21 […]

विज्ञापन

सेंट्रल फोर्स के ठहराव स्थल को करें चिह्नित

जातीय तनाव वाले गांवों की हर हाल में करें पहचान
गोपालगंज : लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अंचलों के सीओ व थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी सीओ व थानाध्यक्ष आगामी 21 फरवरी तक मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा करें. सत्यापन के दौरान शौचालय, पेयजल, रोशनी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये. साथ ही 21 फरवरी तक रूट प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया. वही मतदाताओं को उकसाने और धमकाने वाले तत्वों को चिह्नित करने का निर्देश दिया गया.
अतिसंवेदनशील बूथों का रूट तैयार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि मतदान कार्य में सेक्टर पदाधिकारियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है. इनकी क्षमता का भरपूर उपयोग करने के लिए नियमित प्रखंड स्तर पर बैठक करने का आदेश दिया गया. अंचल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सेंट्रल पारा मिलिट्री फोर्स के ठहराव स्थल जय करें.
ठहराव स्थल पर पेयजल, बिजली कनेक्शन, बाउंड्री वॉल तथा पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी. इस कार्य को हर हाल में 15 फरवरी तक पूरा करने का निर्देश है. विधानसभावार कम्यूनिकेशन प्लान तैयार किया जायेगा, जिसके आधार पर जिला संचार योजना तैयार की जायेगी. इस कार्य में राजनीतिक दलों एवं पंचायत राज के सदस्यों से सहयोग लिया जायेगा. वहीं, मतदाता सूची में डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम डिलिट करने के लिए बीएलओ से सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डीडीसी दयानंद मिश्र, अपर समाहर्ता किशोर कुमार प्रसाद, एसडीओ वर्षा सिंह, एसडीपीओ विनय कुमार तिवारी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन