गोपालगंज : शराब के नशे में डॉक्टर गिरफ्तार, गया जेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2018 9:05 AM
मांझा (गोपालगंज) : मांझा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ अशोक कुमार अकेला को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. पीएचसी प्रभारी डॉ शाहिद नजमी के बयान पर मांझा पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में […]
मांझा (गोपालगंज) : मांझा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ अशोक कुमार अकेला को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. पीएचसी प्रभारी डॉ शाहिद नजमी के बयान पर मांझा पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है. वहीं, आरोपित डॉक्टर का परिवार साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगा रहा है.
मांझा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉ शाहिद नजमी सोमवार को ड्यूटी पर थे. शाम में डॉ नजमी चले गये. अस्पताल के मैनेजर अंचल अप्रतिम ने डॉ अशोक कुमार अकेला को फोन कर ड्यूटी करने के लिए कहा. उस समय डॉ अकेला की ड्यूटी नहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










