कांड में मासूम के खिलाफ भी चार्जशीट दे चुकी थी पुलिस

गोपालगंज : खाकी को दागदार करनेवाले पुलिस अधिकारियों को एक बार फिर कोर्ट में फजीहत का सामना करना पड़ा है. 10 वर्ष के मासूम बच्चे को जानलेवा हमले के आरोप में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए सीजेएम विश्व विभूति गुप्ता के कोर्ट ने सोमवार को कांड के अनुसंधानकर्ता […]
गोपालगंज : खाकी को दागदार करनेवाले पुलिस अधिकारियों को एक बार फिर कोर्ट में फजीहत का सामना करना पड़ा है. 10 वर्ष के मासूम बच्चे को जानलेवा हमले के आरोप में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए सीजेएम विश्व विभूति गुप्ता के कोर्ट ने सोमवार को कांड के अनुसंधानकर्ता और पर्यवेक्षण करने वाले पुलिस इंस्पेक्टर राम सेवक यादव को न सिर्फ फटकार लगायी है, बल्कि पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाते हुए मासूम बच्चे के बैंक खाते में यह राशि भेजने का आदेश दिया है. कोर्ट ने ऐसे अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अनुसंधान के दौरान इस मासूम बच्चे की उम्र की तरफ पुलिस के अधिकारी ध्यान नहीं दिये हैं. अनुसंधानकर्ता ने इतना भी ख्याल नहीं रखा कि मासूम बच्चा क्या डंडा, भाला, फरसा लेकर जानलेवा हमला कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










