भाजपा कार्यकर्ता को पहले लाठी-डंडे से पिटा, फिर गला दबा कर की हत्या

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के भडसर चौराहे पर मंगलवार की रात एक भाजपा कार्यकर्ता की कुछ लोगों ने लाठी डंडे से पीटने के बाद गला दबा कर हत्या कर दी. सूचना के घंटों बाद भी जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को फोन कर इसकी जानकारी दी. […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के भडसर चौराहे पर मंगलवार की रात एक भाजपा कार्यकर्ता की कुछ लोगों ने लाठी डंडे से पीटने के बाद गला दबा कर हत्या कर दी. सूचना के घंटों बाद भी जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को फोन कर इसकी जानकारी दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के छितौनी निवासी उमाशंकर राय (50) भडसर गये थे. रात में लौटते समय भडसर चौराहे पर आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडा से उन पर हमला बोल दिया. सूचना के बाद छुड़ाने गये परिजनों को भी हमलावरों ने दौड़ा लिया. इसके बाद गला दबा कर उमाशंकर की हत्या कर दी. परिजनों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी. जब घंटों बाद तक पुलिस नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस अधीक्षक एन कोलांची को जानकारी दी. थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन