प्लास्टिक की पिस्टल से लूटपाट की कोशिश

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : शहर में डीएवी स्कूल के पास मंगलवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने प्लास्टिक की पिस्टल व चाकू से कैश लूटने की कोशिश की. लूटपाट के दौरान पीड़ित युवक ने साहस दिखाया और लुटेरों की नकली पिस्टल व चाकू छीन ली. हथियार छीनने के बाद पुलिस को सौंपते हुए अपनी जान बचायी. पुलिस […]

विज्ञापन

गोपालगंज : शहर में डीएवी स्कूल के पास मंगलवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने प्लास्टिक की पिस्टल व चाकू से कैश लूटने की कोशिश की. लूटपाट के दौरान पीड़ित युवक ने साहस दिखाया और लुटेरों की नकली पिस्टल व चाकू छीन ली. हथियार छीनने के बाद पुलिस को सौंपते हुए अपनी जान बचायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सल्लेहपुर गांव का राहुल कुमार स्टेशन रोड की तरफ जा रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

रास्ते में डीएवी स्कूल के पास बाइक सवार पांच अपराधियों ने घेर लिया और नकली पिस्टल व चाकू भिड़ा कर रुपये लूटने की कोशिश शुरू कर दी. युवक ने लुटेरों को देखकर चालाकी से काम लिया और पिस्टल व चाकू छीनकर भागते हुए आंबेडकर चौक के पास पुलिस चेक पोस्ट पर पहुंच गया. पुलिस ने युवक से जानकारी लेने के बाद लुटेरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी. नगर थाने की पुलिस ने पीड़ित युवक को पूछताछ के लिए थाने लेकर आयी. पुलिस ने कहा कि पिस्टल नकली थी, लेकिन आम आदमी को दिखाकर भय पैदा करने के लिए काफी था. पुलिस इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. स्टेशन रोड में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल कर लुटेरों तक पहुंचने की तैयारी पुलिस ने शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन