आयी थी बहन की देखभाल करने, मिली मौत

Updated:
विज्ञापन

14 वर्षीया किशोरी की हत्या से दहल उठा बालाहाता गांव उचकागांव : बाला गांव में पिता-पुत्र के आपसी विवाद के बाद शुरू हुई मारपीट को छुड़ाने में रिश्तेदारी में आयी किशोरी को अपनी जान गंवानी पड़ी. यूपी के तरेयां सुजान थाने के बाघाचौर वीरवट गांव के रामाकांत चौधरी की 14 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी अपनी […]

विज्ञापन

14 वर्षीया किशोरी की हत्या से दहल उठा बालाहाता गांव

आपके शहर में

विज्ञापन
उचकागांव : बाला गांव में पिता-पुत्र के आपसी विवाद के बाद शुरू हुई मारपीट को छुड़ाने में रिश्तेदारी में आयी किशोरी को अपनी जान गंवानी पड़ी. यूपी के तरेयां सुजान थाने के बाघाचौर वीरवट गांव के रामाकांत चौधरी की 14 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी अपनी बड़ी बहन सीमा देवी के गर्भवती होने पर देखभाल करने लिए अपने जीजा बालाहाता गांव के मनोज यादव के घर पिछले कुछ दिनों से रह रही थी. सीमा देवी ने छोटी बहन को अपने माता-पिता से आग्रह कर बुलाया था. अब उसकी हत्या के बाद वह दहाड़े मारकर रो रही है. कह रही है कि उसे क्या पता था कि जिसे वह अपनी देखभाल करने के लिए बुला रही है, उसे यहां पर मौत की सौगात मिलेगी. उसके भैंसुर ही अपने छोटे भाई की साली की गोली मारकर हत्या कर देंगे. अब वह अपने माता-पिता को क्या जवाब देगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन