गायब युवतियों की तलाश में मुंबई पहुंची पुलिस टीम

Updated at : 03 Aug 2018 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
गायब युवतियों की तलाश में मुंबई पहुंची पुलिस टीम

गोपालगंज : अल्पावास गृह से दो युवतियों के गायब होने के मामले की जांच कर रही पुलिस की टीम मुंबई पहुंच गयी. गुरुवार को मुंबई पुलिस की सहयोग से फरार अनुराधा की तलाश शुरू की गयी है. हालांकि एएसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को अब तक ठोस सुराग हाथ नहीं लगे है. […]

विज्ञापन

गोपालगंज : अल्पावास गृह से दो युवतियों के गायब होने के मामले की जांच कर रही पुलिस की टीम मुंबई पहुंच गयी. गुरुवार को मुंबई पुलिस की सहयोग से फरार अनुराधा की तलाश शुरू की गयी है. हालांकि एएसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को अब तक ठोस सुराग हाथ नहीं लगे है. नगर थाना के इंस्पेक्टर रवि कुमार, सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम मुंबई गयी है. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस पूरे मामले का उद्भेदन हो जायेगा.

गत पांच अक्तूबर 2017 की रात अल्पावास गृह से निकली कटेया के खदही गांव की दूजा कुमारी व एक लड़की अनुराधा महाराष्ट्र के ठाणे की रहनी वाली थी. छह अक्तूबर को जब युवतियां नहीं लौटी तब नगर थाने में सुनिधि कुमारी ने घटना की सूचना दी. सनहा दर्ज करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. इस बीच मुजफ्फरपुर के अल्पावास गृह में युवतियों के साथ किये जा रहे उत्पीड़न का खुलासा होने के बाद आनन-फानन में अल्पावास केंद्र की पुनर्वास पदाधिकारी सुनिती कुमारी ने नगर थाने में 24 जुलाई 18 की देर शाम प्राथमिकी दर्ज करायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन