गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर दहला कटेया, दहशत

पंचदेवरी : कटेया में मंगलवार की देर शाम कुख्यात मुन्ना मिश्रा के शूटर विकास सिंह की गोली मारकर हत्या किये जाने के बाद एक बार फिर दहशत का माहौल कायम हो गया है. लगातार हो रहे आपराधिक वारदातों से इलाके के लोग खौफजदा हैं. 17 मई को थाना क्षेत्र के मझवलिया व खालगांव के बीच […]
पंचदेवरी : कटेया में मंगलवार की देर शाम कुख्यात मुन्ना मिश्रा के शूटर विकास सिंह की गोली मारकर हत्या किये जाने के बाद एक बार फिर दहशत का माहौल कायम हो गया है. लगातार हो रहे आपराधिक वारदातों से इलाके के लोग खौफजदा हैं. 17 मई को थाना क्षेत्र के मझवलिया व खालगांव के बीच बन रही सड़क का निर्माण कार्य बंद कराने की धमकी देते हुए सरेआम फायरिंग, 24 मई को बगही बाजार सहित कई जगहों पर गोलीबारी व सीरियल लूटकांड,
15 जून को नटवां बेस कैंप में सैप जवान की गोली मारकर की गयी हत्या की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी, तब तक मंगलवार की शाम हुई कुख्यात विकास सिंह की हत्या के बाद एक बार फिर इलाके के लोग दहशत में आ गये हैं. विकास की हत्या के संबंध में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. घटनास्थल से भी पुलिस को कोई विशेष साक्ष्य नहीं मिला है. पुलिस ने सिर्फ गोली का एक खोखा बरामद किया है. थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. शीघ्र ही वास्तविकता सामने आ जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




