प्रेमिका के पति को सिरफिरे अाशिक ने भेजी अश्लील तस्वीरें और उसके बाद…

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : काजल तुम सिर्फ मेरी हो. हम दोनों के बीच अगर कोई है, तो समझो वह मर गया. यह डायलॉग बिहार के गोपालगंजमें बरौली के सिकटिया गांव के सूरज प्रसाद ने अपनी कथित प्रेमिका को सुनाते हुए उसके पति के पास अश्लील तस्वीरें भेज दी. युवती की शादी सात दिन पहले 30 जून को […]

विज्ञापन

गोपालगंज : काजल तुम सिर्फ मेरी हो. हम दोनों के बीच अगर कोई है, तो समझो वह मर गया. यह डायलॉग बिहार के गोपालगंजमें बरौली के सिकटिया गांव के सूरज प्रसाद ने अपनी कथित प्रेमिका को सुनाते हुए उसके पति के पास अश्लील तस्वीरें भेज दी. युवती की शादी सात दिन पहले 30 जून को सीवान में हुई थी. वहीं,युवती का पति सिरफिरे युवक के साथ अपनी पत्नी की अश्लील तस्वीरों को देखकर उसी दिन तलाक दे दिया और ससुरालवालों ने उसके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया. पागल प्रेमी की हरकत नेयुवती के जीवन में अंधेरा ला दिया है.

परिजनों ने बुलायी पंचायती

घटना के बाद लड़की के परिजनों ने शनिवार को गांव में पंचायती बुलायी. पंचायती में उस पागल प्रेमी और उसके परिजनों को भी बुलाया गया. सिकटिया सामुदायिक भवन पर पंचों ने पंचायती की. पंचायती में युवक सूरज प्रसाद से इस तरह की अश्लील हरकत करने के बारे में पूछा गया. युवक ने पंचों के सामने लड़की से प्यार तथा उसकी शादी दूसरे से किये जाने पर नाराज होकर अश्लील तस्वीर को वायरल करने की बात कही. वहीं, लड़की और उसके परिजनों ने पास में ही घर होने के कारण साजिश के तहत बदनाम करने की बात पंचों के सामने रखी. करीब तीन घंटे तक चली पंचायती में कोई निष्कर्ष नहीं निकला. पागल प्रेमी एक तरफा प्यार में शादी करने की बात पर अड़ा रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस तक पहुंचा मामला
पंचों ने पंचायती के जरिये मामला नहीं सुलझता देख पुलिस के पास मामले को पहुंचा दिया. अब पुलिस पर यह मामला अड़ा हुआ है. उधर, युवती को सीवान के ससुरालवालों ने रखने से इन्कार कर दिया है. युवती का पति अश्लील तस्वीर वायरल होने पर अपनी पत्नी का प्रेम-प्रसंग कहीं और होने की बात कहते हुए तलाक देने की बात कह रहा है.

सात दिन पहले हुई थी शादी
काजल की शादी सात दिन पहले सीवान के युवक के साथ सिकटिया में धूमधाम से हुई थी. शादी में भी युवक ने खलल डालते हुए रोकने की कोशिश की थी. लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी. शादी के बाद तस्वीरें वायरल होने की खबर मिली. परिजनों के मुताबिक अश्लील तस्वीर वायरल करनेवाला युवक पड़ोसी है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
गांव के पंचों ने मामले की जानकारी दी है. मामले की छानबीन की जा रही है. दोनों पक्षों को बुलाकर मामला सुलझाने का प्रयास किया जायेगा. (धर्मेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष, बरौली)

ये भी पढ़ें…नाबालिग को बंधक बना शिक्षक ने सात वर्षों तक किया दुष्कर्म, दो बच्ची को भी जन्म दे चुकी है पीड़िता

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन