खड़े ट्रैक्टर में टकरायी बाइक एक की मौत, दूसरा घायल

Updated at : 01 Jul 2018 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
खड़े ट्रैक्टर में टकरायी बाइक एक की मौत, दूसरा घायल

बाइक से बरात जा रहे थे दोनों युवक, हुस्सेपुर नवकाटोला के पास हुई घटना भोरे : थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर नवकाटोला गांव के समीप मुख्य सड़क पर शुक्रवार की रात एक बाइक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि, पीछे बैठा युवक गंभीर […]

विज्ञापन

बाइक से बरात जा रहे थे दोनों युवक, हुस्सेपुर नवकाटोला के पास हुई घटना

भोरे : थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर नवकाटोला गांव के समीप मुख्य सड़क पर शुक्रवार की रात एक बाइक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि, पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को भोरे रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे गोपालगंज रेफर कर दिया गया. अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों युवक एक बरात में शामिल होने गणेश डूमर गांव जा रहे थे. बताया जाता है कि भोरे थाना क्षेत्र के दयालछापर निवासी बीरबल राम के बड़े पुत्र दिनेश राम के ससुराल यूपी के हाता गांव से बरात फुलवरिया प्रखंड के गणेश डूमर गांव में जा रही थी,
जिसमें शामिल होने के लिए दिनेश का भाई मंटू राम और उसका पड़ोसी सुग्रीव पटेल का पुत्र रोहित पटेल बाइक से निकले. जैसे ही उनकी बाइक हुस्सेपुर नवकाटोला के समीप पहुंची कि सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर में बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे रोहित पटेल की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि मंटू राम गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया, जबकि घायल को भोरे रेफरल अस्पताल भेजा गया. वहीं, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
29 अप्रैल मिंटू बनी थी सुहागन, 29 जून को उजड़ गया सुहाग: भोरे. रोहित व मिंटू की शादी 29 अप्रैल को हुई थी. अभी उसके हाथ पर सजे मेहंदी के रंग छूटे भी नहीं थे कि 29 जून की रात सड़क हादसे में रोहित की मौत हो गयी. इस घटना के बाद मिंटू बदहवास है. वह रोते-रोते बेसुध हो जा रही है. वहीं, मिंटू की हालत देख गांव की अन्य महिलाओं की आंखों से आंसू बह रहे हैं. मिंटू का मायका यूपी के खुरवशियां गांव में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन